Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

test ad
Showing posts with label शकुंतला सिरोठिया. Show all posts
Showing posts with label शकुंतला सिरोठिया. Show all posts

बादल आया झूम के...

बादल आया
-शकुंतला सिरोठिया

बादल आया झूम के,
पर्वत चोटी चूम के।

इन्द्रधनुष का पहने हार,
ले आया वर्षा की धार।

मेंढ़क राजा मगन हुए,
झींगुर के सुख सपन हुए।

कजरी की धुन आती है,
नन्हीं चिड़िया गाती है।