Pages

Subscribe:

Ads 468x60px

test ad
Showing posts with label lab pe aati hai dua. Show all posts
Showing posts with label lab pe aati hai dua. Show all posts

लब पे आती है दुआ : डॉ0 अल्लामा इक़बाल


-डॉ0 अल्लामा इक़बाल-
लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी।
ज़िन्दगी शम्मा की सूरत हो ख़ुदाया मेरी।

दूर दुनिया का मेरे दम से अन्धेरा हो जाए।
हर जगह मेरे चमकने से उजाला हो जाए।

हो मेरे दम से यूँ ही मेरे वतन की ज़ीनत।
जिस तरह फूल से होती है चमन की ज़ीनत।

ज़िन्दगी हो मेरी परवाने की सूरत या रब।
इल्म की शम्मा से हो मुझको मोहब्बत या रब।

हो मेरा काम ग़रीबों की हिमायत करना।
दर्द-मंदों से ज़इफ़ों से मोहब्बत करना।

मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको।
नेक जो राह हो उस राह पे चलाना मुझको।